साफ संदेश कुशीनगर
नेबुआ नौरंगिया थानाक्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव के पास एक तेज गति से आ रही मारुति कार ने बाइक को ठोकर मारकर एक गड्ढे में जाकर फस गयी। बाइक चालक और मारुति कार में सवार सभी लोग बाल बाल बचे।
गुरुवार दिन के दो बजे के करीब पडरौना से खड्डा के तरफ जा रही तेज गति से मारुति कार UP57BJ 8384 ने स्थानीय थानाक्षेत्र के लक्ष्मीपुर चौराहे पर स्थित दीपनारायण चौधरी के दुकान के सामने स्पलेंडर प्लस बाइक UP57AR 2260 को ठोकर मारकर अनियंत्रित होकर एक गड्ढे में जाकर बुरी तरह से फंस गई। ये इसे एक संयोग ही कहां जाएगा कि बाइक चालक स्थानीय क्षेत्र के खैरी गांव के निर्मल पट्टी टोला निवासी शिवशंकर पुत्र नरसिंह गुप्त और मारुति कार में सवार 5महिलाये और 3बच्चों को कुछ नही हुवा। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि कार चालक शराब के नशे में था और बाइक में पिछे से ठोकर मारने के बाद वाहन को गड्ढे में लेकर चला गया।





More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश