खेलकूद से होता है शारीरिक व मानसिक विकास
साफ संदेश कुशीनगर
जटहां बाजार थानाक्षेत्र के गंभीर छपरा में संचालित विद्यालय पी०ए०सी० चिल्ड्रेन एकेडमी की छात्रा शीतल कुशवाहा ने तहसील स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त करके विद्यालय का नाम रोशन किया है। मिली जानकारी के मुताबिक तहसील स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में 25 स्कूल के बच्चों ने भाग लिया था। जिसमें जटहां बाजार थानाक्षेत्र में संचालित विद्यालय पी०ए०सी० चिल्ड्रेन एकेडमी गम्भीर छपरा निवासी शीतल कुशवाहा पुत्री विनोद कुशवाहा ने दूसरा स्थान प्राप्त करके अपने विद्यालय व परिवार का नाम रोशन किया है। खेल-कुद के अध्यक्ष कपिल देव कुशवाहा, निर्णायक विनोद कुमार यादव, संयोजक नत्थू यादव, विद्यालय प्रधानाचार्य विजय कुमार चौबे ने खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।




More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश