मुन्ना अंसारी जिला संवाददाता महाराजगंज
साफ संदेश
महाराजगंज।पत्रकार एकता संघ जनपद महाराजगंज इकाई चुनाव में इस बार समीर सिद्दीकी (औरंगजेब) को जिला कोषाध्यक्ष पर निर्विरोध चुना गया है।चुनाव में कोई दूसरा प्रतिद्वेंदी न होने के कारण संरक्षक रूपेश वर्मा सहित चुनाव बोर्ड कमेटी अधिकारी रविन्द्र त्रिपाठी, डॉ.योगेन्द्र पांडेय द्वारा बृहस्पतिवार को निर्विरोध पदाधिकारी की घोषणा की गई।जिसमें जिलाध्यक्ष हेमंत कुमार दुबे,उपाध्यक्ष अश्वनी तिवारी,जिला कोषाध्यक्ष समीर सिद्दीकी (औरंगजेब),जिला सचिव दिनेश सगीर अहमद जिला महामंत्री,प्रदीप उपाध्याय जिलामंत्री,मीडिया प्रभारी मुन्ना अंसारी को घोषित किया गया।सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारीयों को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि को तहसीलदार निचलौल वाचस्पति सिंह द्वारा प्रमाण पत्र देकर फूल माला पहनाकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर पुलिस क्षेत्राधिकारी सूर्यबली मौर्य,तहसीलदार वाचस्पति सिंह, नायब तहसीलदार निश्चल त्रिपाठी,निचलौल चिकित्सा प्रभारी अंग्रेश सिंह,शैलेश पांडेय,कैलाश मिश्रा,गजेन्द्र गुप्ता,विशाल कसौधन,महेश गुप्ता,सुनील मद्धेशिया,अमित ओझा,अन्य तमाम गणमान्य एवं संभ्रांत व्यक्ति मौजूद रहे।



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश