साफ संदेश कुशीनगर
टीम कुशीनगर
कुशीनगर जनपद के उत्तर प्रदेश बिहार राज्य को जोड़ने वाली सम्पर्क मार्ग पर स्थित पनियहवा धाट पर मां नारायणी सामाजिक कुंभ का आयोजन किया गया है जिसके संयोजक मनोज कुमार पांडे द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया। जिसमें दूर दराज से आए साधु संन्त, महिलाएं तथा विशिष्ट जनों द्वारा कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम के आरम्भ में भजन कीर्तन एवं पूजा अर्चना की गयी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दिव्य सागर जी महाराज विशिष्ट अतिथि बाल विदिशी अनुष्का पाठक जी को संयोजक मनोज कुमार पांडे द्वारा अंग वस्त्र तथा मां नारायणी पुस्तक देकर सम्मानित किया गया । साथ ही मंचासीन सभी विशिष्ट अतिथियों को अंग बस्तर दें कर सम्मानित किया गया ।दिव्य सागर जी महाराज द्वारा अपने संवाद में कहा कि नदियां जीवन की तरह है जिस प्रकार मनुष्य जन्म लेकर मृत्यु तक विविध किर्या करते हुए अपने जीवन लीला समाप्त हो जाती है। मां नारायणी के दर्शन मात्र से मनुष्य को मोक्ष की प्राप्ति होती है।यह नारायणी नदी हिमालय के धवलागिरी पर्वत से निकल कर अन्ततः सोनपुर गंगा नदी में विलीन हो जाती है।उन्होंने कहा कि सनातन धर्म से ही सभी धर्मों का विकास हुआ है। नदियों के किनारे बसने वाले लोग सदा निरोगी रहते हैं, इस लिए हमें सदा नदियों के विकास में सहयोग करना चाहिए।सनातन धर्म में मनुष्य का सबसे बड़ा धर्म मानव सेवा है।बाल विदूषि अनुष्का पाठक के मां नारायणी का कथा सुनाता जिसे सुनकर उपस्थित सभी श्रोताओं का मन मोह लिया।सभा का समापन करते हुए सभी ने प्रसाद ग्रहण किया।




More Stories
मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान: डीएम ने 314-धनघटा (अ.जा.) के बूथों का किया स्थलीय निरीक्षण
थाना महुली का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश
गोवर्धन घाट पर श्री सीताराम महायज्ञ के लिए हनुमान ध्वजा की स्थापना