अरविन्द कुमार पटेल साफ़ संदेश रिपोर्टर घुघुली महराजगंज
महाराजगंज। दिनांक 13/01/2023 दिन शुक्रवार को सदर विधान सभा क्षेत्र के तमाम विकास कार्यों को लेकर आज सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने उत्तर प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री एवम् ग्राम्य विकास मंत्री केशव प्रसाद मौर्य से उनके आवास पर मुलाकात कर समस्याओं का एक पत्र सौंपा। विधायक ने कहा कि मनरेगा योजना के कार्यों में मजदूरों की ऑन लाइन हाजिरी का निर्देश हुआ है किंतु महराजगंज जनपद नेपाल सीमा पर स्थित होने के कारण नेटवर्क समस्या के कारण संभव नहीं हो पा रहा है।ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य आंदोलनरत है।साथ ही उन्होंने जंगली जानवरों से किसानों के फसलों की सुरक्षा हेतु मनरेगा के माध्यम से तार बाड़ लगाने का का आग्रह किया। इस अवसर पर पूर्व जिला महामंत्री ओम प्रकाश पटेल, संजीव शुक्ला,राजीव द्विवेदी, रमेश चंद्र पटेल भी मौजूद रहे।



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश