औरंगजेब शेख सह ब्यूरो प्रमुख रिपोर्ट महाराजगंज
निचलौल जनपद महाराजगंज के स्थानीय थाना निचलौल के अन्तर्गत ग्रामसभा शितलापूर रेगाहिया प्रसिद्ध पंचमुखी इटाहिया मंदिर पर आयोजित यज्ञ के दृष्टिगत निकली कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें चौकी प्रभारी मनीष पटेल ने अपने पुलिस हमराहियों के साथ काफी चुस्ती के साथ इस कलश यात्रा को सकुशल संपन्न कराया।तथा दूर दराज से आए हुए भक्तगण एवं श्रद्धालुओं गण की किसी भी प्रकार की होने वाली असुविधा का भी हाल जाना और जगह जगह पर पुलिसकर्मियों को तैनात कर सुरक्षा का जायजा भी लिया।इस कड़ाके की ठंड के दृष्टिगत भी श्रद्धालुओं के साथ मुस्तैदी से खड़े रहे। एमके पटेल ने बताया कि यह एक पवित्र मन्दिर पंचमुखी इटहिया शिवधाम में यज्ञ के कलश यात्रा को सकुशल संपन्न कराने हेतु हर संभव प्रयास किया गया।जिससे श्रद्धालु गण को किसी भी प्रकार असुविधा न हो।और सभी भक्तगण कलश यात्रा को भव्य तरीके से निकाल सकें।और यह कलश यात्रा काफी शांतिमय तरीके से सम्पन्न हुआ।इस कलश यात्रा में चौकी प्रभारी मनीष पटेल सहित हेड कांस्टेबल रामभरोस यादव, कांस्टेबल सुरेन्द्र कुमार, कांस्टेबल बृजेश कुमार एवं थाना ठूठीबारी की समस्त पुलिस स्टॉफ गण मौजूद रहे।



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश