महराजगंज। परतावल विकास के अंतर्गत हरपुर तिवारी में स्थित आर के इंटरमीडिएट कॉलेज के छात्र/छात्राओ की टीम 24 दिसंबर 2022 को अयोध्या शैक्षिक भ्रमण के लिए गई थी, इसी भ्रमण के दौरान जनपद अयोध्या के पर्यावरण संरक्षण के जिला समन्यवक “मनीष चंद्र मिश्रा” जी के द्वारा विद्यालय की छात्रा “फ़ौजिया फरहत” के शैक्षिक भ्रमण की उपयोगिता एवं पर्यावरण संबंधित जानकारियों का अवलोकन करने के उपरांत छात्रा को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस गरिमामई अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य ,शिक्षक/ शिक्षिकाये,भ्रमण पर गए छात्र/ छात्राएं उपस्थित रहे। सभी ने छात्रा को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने इस उपलब्धि के लिए जनपद महाराजगंज व जनपद अयोध्या के सभी विज्ञान व पर्यावरण संबंधित पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। इस उपलब्धि की जानकारी जब राष्ट्रीय बाल विज्ञान के संचालक “रोहित कुमार गुप्ता जी” को प्राप्त हुई तो उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विद्यालय परिवार को बधाई व शुभकनाए दी।
आर के इंटरमीडिएट कॉलेज – शैक्षिक भ्रमण के दौरान अयोध्या में छात्रा हुई सम्मानित



More Stories
डीएम , एसपी ने कार्तिक पूर्णिमा पर्व पर श्रद्धालुओं के स्नानार्थ हेतु बिड़हरघाट का स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों का लिया जायजा
विधानसभा धनघटा की सांस्कृतिक पहचान को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने का माध्यम बनेगा द्वाबा महोत्सव : नीलमणि
तहसील धनघटा में सम्पूर्ण समाधान दिवस पर अधिकारियों ने सुनीं जनसमस्याएं