औरंगजेब शेख सह ब्यूरो प्रमुख रिपोर्ट महाराजगंज
निचलौल जनपद महाराजगंज के पुलिस अधीक्षक डॉ कौसतुभ के निर्देशन के क्रम में स्थानीय थाना निचलौल क्षेत्र के अन्तर्गत शितलापुर रेगाहिया में स्थित चौकी प्रभारी मनीष पटेल द्वारा लावारिश 6 बोरी यूरिया खाद बरामद किया गया।सामाचार सूत्रों के अनुसार यह लावारिश यूरिया खाद मुखबिर की खास सूचना प्राप्त होने पर उपनिरीक्षक मनीष पटेल अपने हमराहियों को लेकर मुखबिर के द्वारा बताए गए स्थान शीतलापूर खेसरहा कड़ी के रास्ते के बगल में केला के खेत में पहुंचे।जहां पर नेपाल राष्ट्र में तस्करी हेतु रखी गई 6बोरी यूरिया खाद बरामद की गई।बरामद किए गए यूरिया खाद को स्थानीय थाना निचलौल पर सुपुर्द कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।बरामद करने वालीं टीम में चौकी प्रभारी मनीष पटेल सहित कांस्टेबल सुरेन्द्र यादव,कांस्टेबल बृजेश कुमार,कांस्टेबल लालू पटेल,कांस्टेबल सोनू यादव आदि पुलिसकर्मी गण मौजूद रहे।



More Stories
तीन जिलों की DM रहीं IAS दिव्या मित्तल ने 13 साल बाद दिया इस्तीफा, सोशल मीडिया पर लिखकर बताई दिल की बात!
गोरखपुर से विश्व साहित्य तक पहुंची संत सौरभ की सद्भाव यात्रा
बाबा बैजूधाम में डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था, विधि-विधान से किया पूजन