औरंगजेब शेख सह ब्यूरो प्रमुख रिपोर्ट महाराजगंज
निचलौल(बहुआर)।जनपद महाराजगंज के स्थानीय थाना निचलौल क्षेत्र के अन्तर्गत सिद्धार्थनगर विश्वविद्यालय द्वारा आज से शुरू हो रहे सेमेस्टर परीक्षा को सुचार रूप से कराने हेतु परीक्षा केंद्र ओम प्रकाश महाविद्यालय बाहुआर कला में चौकी प्रभारी वीके सिंह ने चैकिंग कर निरीक्षण किया।साथ ही साथ वीके सिंह ने विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं समस्त अध्यापक गण से वार्तालाप कर समन्वय स्थापित किया।वीके सिंह ने विद्यालय के परिसर का पूरा जायजा लिया।और प्रधानाचार्य से किसी भी प्रकार की असुविधा होने पर तत्काल सूचना देने का आग्रह किया।और किसी भी प्रकार की समस्या होने पर पुलिस को तत्काल सूचित करने के लिए कहा।इस निरीक्षण के दौरान चौकी प्रभारी विवेक कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल योगेन्द्र सिंह,हेड कांस्टेबल सुशील सिंह,हेड कांस्टेबल अभिलेश कुमार, उपनिरीक्षक दिनेश सिंह, कांस्टेबल प्रमोद कुमार सहित विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं अध्यापक गण मौजूद रहे।



More Stories
श्रीशंकर फिलिंग स्टेशन नोक्ता का भव्य शुभारंभ, सुबोध यादव ने फीता काटकर किया उद्घाटन
उप जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष पुनरीक्षण पूर्व की जाने वाली मतदेय स्थलों के गतिविधियों की तैयारी/संभाजन के संबंध में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ बैठक हुई आयोजित।
डीएम की अध्यक्षता में जनपद में संचालित पेयजल योजनाओं के प्रगति की समीक्षा बैठक हुई आयोजित।