अरविन्द कुमार

साफ संदेश कुशीनगर
जिलाधिकारी कुशीनगर रमेश रंजन व पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल द्वारा आज तहसील खड्डा पर आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस पर फरियादियों की समस्याओं को सुना गया तथा राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों को टीम बनाकर मौके पर जाकर शिकायतों को गम्भीरता से लेकर शत-प्रतिशत निष्पक्ष निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर द्वारा उपस्थित समस्त पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण जल्द से जल्द किया जाना चाहिए तथा जिन प्रार्थना पत्रों का निस्तारण उच्चाधिकारी स्तर से किया जाना है उन पर रिपोर्ट लगाकर सम्बंधित अधिकारी को प्रेषित करें जिससे समय से उचित निस्तारण कराया जा सके।



More Stories
धनघटा विधानसभा से राम किशोर ‘आरके बाबू’ की दावेदारी मजबूत, क्षेत्र में लगातार बढ़ा रहे जनसंपर्क !
ट्यूनीशिया की एम्बेसडर डॉ. राधिया मोहम्मद टर्मेश की पुस्तक ‘संत सौरभ : ऑलिव ब्रांचेज ऑफ पीस’ का कवर लोकार्पित
‘वॉयस ऑफ पूर्वांचल’ के मंच पर दिखा हुनर, 150 युवाओं ने दी गायन की प्रस्तुति