साफ संदेश कुशीनगर
पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज थाना सेवरही पुलिस व वन विभाग की संयुक्त टीम के प्रयास से एक मिनी ट्रक वाहन से ले जायी जा रही 36 बोटा शीशम की अवैध लकड़ी(वाहन सहित कुल कीमत लगभग 5 लाख रूपये) बरामद कर मौके से एक अभियुक्त महमुद्दीन पुत्र नबी हुसैन साकिन लक्ष्मीपुर टोला कछनार थाना कुबेर स्थान जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार किया गया। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 374/22 धारा 41,42,52(A),69 भादवि0 वन अधिनियम 1927 पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।




More Stories
धनघटा विधानसभा से राम किशोर ‘आरके बाबू’ की दावेदारी मजबूत, क्षेत्र में लगातार बढ़ा रहे जनसंपर्क !
ट्यूनीशिया की एम्बेसडर डॉ. राधिया मोहम्मद टर्मेश की पुस्तक ‘संत सौरभ : ऑलिव ब्रांचेज ऑफ पीस’ का कवर लोकार्पित
‘वॉयस ऑफ पूर्वांचल’ के मंच पर दिखा हुनर, 150 युवाओं ने दी गायन की प्रस्तुति