औरंगजेब शेख साफ़ संदेश सहायक ब्यूरो महराजगंज
बहुआर – निचलौल – महराजगंज । उत्तर प्रदेश के जनपद महराजगंज के पुलिस अधीक्षक डॉक्टर कौस्तुभ के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज आतिश कुमार के नेतृत्व में क्षेत्राधिकारी सर्किल निचलौल सूर्य बली मौर्य के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार गुप्ता के निर्देशन में मादक पदार्थों की रोकथाम के क्रम में निचलौल थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस चौकी बहुआर के चौकी प्रभारी विवेक कुमार सिंह मय हमराह हेड कांस्टेबल अखिलेश कुमार, कांस्टेबल जितेन्द्र यादव,कांस्टेबल प्रमोद यादव द्वारा घटनास्थल पर पहुंच कर झुलनीपुर पुलिया के पास से अभियुक्त भुवन भारती पुत्र जग्गेशर ग्राम सभा अमड़ा उर्फ झुलनीपुर थाना निचलौल जनपद महराजगंज के कब्जे से 20 शीशी नेपाली शराब बरामद कर थाना स्थानीय पर अंतर्गत धारा 60/63 आबकारी अधिनियम के तहत पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी।



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश