साफ संदेश कुशीनगर
अमन तिवारी
कुशीनगर बहुजन समाज पार्टी रामकोला के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष समरेंद्र सिंह सैंथवार ने कहा की भारतीय जनता पार्टी केवल पूंजीपतियों की सरकार है प्रधानमंत्री जी बड़े-बड़े वादे किए थे कुशीनगर में बंद पड़ी चीनी मिल पडरौना को चलाने के लिए वह मिल तो चली नहीं लेकिन कप्तानगंज की मिल बंद हो गई किसानों का करोड़ों रुपए बकाया है जनप्रतिनिधि यहां के मौन है भारतीय जनता पार्टी की सरकार में बेरोजगारी लूट अपराध चरम सीमा पर है सुशासन की बात करने वाले लोग विकास की बात करने वाले लोग केवल झूठे वादे में फंसे रह गए भारतीय जनता पार्टी की कथनी और करनी में बहुत अंतर है रसोई गैस सिलेंडर डीजल पेट्रोल बढ़ती महंगाई आज आमजन का कमर तोड़ दिया है लेकिन यह सरकार महंगाई रोकने में विफल साबित हुई है बेरोजगारी अपने चरम सीमा पर है जहां देखो वहां जंगलराज बना हुआ है उत्तर प्रदेश के शासन से यही मांग है फैक्ट्री तो बंद हो गई लेकिन कम से कम किसानों का जो बकाया मूल्य भुगतान है उसे जल्द से जल्द भुगतान किया जाए किसानों का अगर दस हजार रूपए लोन रहता है तो उनके खिलाफ कार्रवाई होती है फैक्टरी पर करोड़ों रुपए बकाया है फैक्ट्री प्रबंधन पर कम मुकदमा लिखा जाएगा किसानों का जल्द से जल्द बकाया गन्ना मूल्य भुगतान हो




More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश