औरंगजेब शेख सह ब्यूरो प्रमुख रिपोर्ट महाराजगंज
साफ संदेश
निचलौल/बहुआर जनपद महराजगंज के पुलिस अधीक्षक डॉ कौसतुभ के निर्देशन में पुलिस क्षेत्राधिकारी सूर्यबली मौर्य के पर्यवेक्षण में,थाना प्रभारी आनंद कुमार गुप्ता के नेतृत्व में आज चौकी प्रभारी विवेक कुमार सिंह ने क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में जाकर पुलिस स्टाफ सहित यातायात के माह नवंबर के दृष्टिगत जागरूकता अभियान चलाया।और सभी बच्चों को सड़क यातायात से सम्बन्धित नियमो को बताया।विवेक सिंह ने ग्रामसभा बैठवालीया और बहुआर के विद्यालयों में यह यातायात जागरूकता अभियान चलाया।सभी छात्र एवं छात्राओं को बताया कि यातायात का नियम का पालन कैसे करें।मोटरसाइकिल दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग जरूर करें।और चार पहिया वाहन चलाते समय सीटबेल्ट का प्रयोग जरूर करें।जब भी भीड़ भाड़ वाली जगहों पर निकले तो हेलमेट का प्रयोग जरूर करें।क्युकी आपकी सतर्कता ही आपका बचाव है।और गाड़ी वगैरह चलते समय हमेशा धीरे चलाएं साथ ही साथ हमेशा वाहन को बाई पटरी की ओर से ही चलें।ट्रैफिक नियम का पालन हर हाल में करें।और सिटी शहर में वाहन चलाते समय आप सभी लोग ट्रैफिक लाइट का भी ध्यान दें।इस तरह से तमाम ऐसी यातायत से सम्बन्धित जानकारियां प्रभारी विवेक कुमार सिंह ने बच्चों को सड़क नियम के बारे में बताया।जिसको सभी बच्चों ने काफी गहनता से सुना।इस अभियान के दौरान चौकी प्रभारी विवेक कुमार सिंह, उपनिरीक्षक दिनेश सिंह,हेड कांस्टेबल योगेन्द्र सिंह, कांस्टेबल बृजेश यादव, कांस्टेबल अखिलेश कुमार, कांस्टेबल प्रमोद गुप्ता,हेड कांस्टेबल सुशील सिंह विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं अध्यापक गण सहित तमाम छात्र एवं छात्राएं मौजूद रहीं।



More Stories
मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान: डीएम ने 314-धनघटा (अ.जा.) के बूथों का किया स्थलीय निरीक्षण
थाना महुली का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश
गोवर्धन घाट पर श्री सीताराम महायज्ञ के लिए हनुमान ध्वजा की स्थापना