संतकबीरनगर। भारतरत्न, लौहपुरूष सरदार बल्लभभाई पटेल जी की जयन्ती को ‘‘राष्ट्रीय एकता दिवस’’ के रूप में जिला सैनिक कल्याण पुर्नवास कार्यालय में मनाया गया।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) मनोज कुमार सिंह द्वारा द्वितीय विश्व युद्ध के भूतपूर्व सैनिक विधवाओं के पेंशनरों को दो-दो हजार रूपये का चेक प्रदान करके सम्मानित किया गया, जिसमें श्रीमती शान्ति देवी पत्नी स्व० पारसनाथ, ग्राम-कटका, पोस्ट-चन्दहर, श्रीमती चन्द्रावती देवी पत्नी स्व0 नागेश्वर, ग्राम-रसूलपुर, पोस्ट-सुम्हा, श्रीमती चन्द्रमती देवी पत्नी स्व० बगल, ग्राम-मलौली, पोस्ट-हैंसर, जनपद-संत कबीर नगर के भूतपूर्व सैनिक एवं सैनिक विधवाएं तथा जिला सैनिक कल्याण अधिकारी एवं कार्यालय के कर्मचारी आदि उपस्थित रहें।
एडीएम ने भूतपूर्व सैनिक विधवाओं के पेंशनरों को दो-दो हजार रूपये का चेक प्रदान करके किया सम्मानित



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश