संत कबीर नगर । जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह के निर्देश के क्रम में उप जिलाधिकारी धनघटा डा0 रवीन्द्र कुमार ने तहसील क्षेत्र के अन्तर्गत बगही गॉव में धान के फसल कटाई का निरीक्षण किया। उन्होनें बकौली कला में किसान संगोष्ठी में किसान भाईयों को धान के फसल की कटाई के बाद पराली/अवशेष को न जलाए जाने के संबंध में किसान गोष्ठी कर जागरूक किया। उन्होंने किसान भाईयों को बताया कि फसल अवशेष/पराली को खेतों में जलाने से भूमि उर्वरा शक्ति पर दुष्प्रभाव पड़ता है, लाभकारी सूक्ष्म जीव जलकर नष्ट हो जाते है, आगामी फसल की ऊपज पर बुरा प्रभाव पड़ता है। पशुओं के चारे की समस्या उत्पन्न हो जाती है, इसके साथ ही वायु अत्यधिक प्रदूषित हो जाती है, जो जन मानस के स्वास्थ्य के लिए अत्यन्त हानिकारक है।
उप जिलाधिकारी ने किसान भाईयों को अपने धान फसल कटाई के उपरान्त फसल अवशेष/पराली/अन्य कृषि अपशिष्ट को खेत में मिलाकर बायो डिकम्पोजर का प्रयोग कर खेत में ही सड़ाकर खाद बनाने की सलाह दिया। कहा कि इससे फसल की उत्पादकता में वृद्धि होगी एवं मिट्टी की जल धारण क्षमता बढ़ेगी। साथ ही पर्यावरण भी प्रदूषित नहीं होगा।
एसडीएम ने किसान भाइयों को फसल अवशेष/पराली न जलाने हेतु किया जागरूक



More Stories
द्वाबा महोत्सव अब 14 से 18 नवंबर तक — पदयात्रा कार्यक्रम के कारण बदली गई तिथि
डीएम , एसपी ने कार्तिक पूर्णिमा पर्व पर श्रद्धालुओं के स्नानार्थ हेतु बिड़हरघाट का स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों का लिया जायजा
विधानसभा धनघटा की सांस्कृतिक पहचान को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने का माध्यम बनेगा द्वाबा महोत्सव : नीलमणि