रिपोर्ट- जावेद अहमद
बाघनगर,संतकबीरनगर । संत कबीर नगर जिले के दुधारा थाना क्षेत्र के अंर्तगत बाघनगर चौकी में पड़ने वाले बन्नी मोड़ पर आज दिनांक16/10/2022 को दिन रविवार बस्ती की तरफ से आ रही ऑटो रिक्शा एक बाइक सवार को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित हो गई। ऑटो रिक्शा में तीन सवारी मौजूद थे। जिसमें दो महिलाएं जिनको मुंह और हाथ मे ज्यादा चोटे आई। महिलाए छपिया छितौना के निवासी हैं। जब एक लड़का प्रिंस पुत्र सुरेश बढ़या राजा बस्ती का निवासी है। ऑटो रिक्शा चालक का नाम अफरोज खान पुत्र इंताफुर्रहमान निवासी पांडे डीह बस्ती का निवासी है। वाहन नम्बर UP51 BT 2589 है। ग्रामीणों ने किसी तरह ऑटो रिक्शा से फसे सवारियों का बाहर निकाला गया। घटना की सूचना मिलने पर बाघनगर पुलिस चौकी के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच कर तत्काल एबुलेंस बुलाकर घायलों को सेमरियावा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भेजा गया।



More Stories
श्रीशंकर फिलिंग स्टेशन नोक्ता का भव्य शुभारंभ, सुबोध यादव ने फीता काटकर किया उद्घाटन
उप जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष पुनरीक्षण पूर्व की जाने वाली मतदेय स्थलों के गतिविधियों की तैयारी/संभाजन के संबंध में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ बैठक हुई आयोजित।
डीएम की अध्यक्षता में जनपद में संचालित पेयजल योजनाओं के प्रगति की समीक्षा बैठक हुई आयोजित।