संत कबीर नगर । जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह के निर्देश के क्रम में वरिष्ठ निरीक्षक बाट-माप रामविशुन वर्मा द्वारा खलीलाबाद के व्यापारियों के तौल यंत्रो का निरीक्षण किया गया। निरीक्षक द्वारा मेंहदावल बाईपास पर रानू पुत्र रमा गुप्ता का किराना व्यवसाय, किरन आभूषण केन्द्र, नेदुला बाईपास पर शुभ कोयल एजेंसी, सुगर मिल रोड पर महेन्द्र कुमार पुत्र राम कुशोर किराना स्टोर, कनक किराना स्टोर, कृष्ण कुमार पुत्र शिवशंकर किराना स्टोर आदि में उपयोग किये जा रहे कांटा, बांट, तराजू , इलेक्ट्रानिक तौल मशीनों आदि का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में सभी के तौल यंत्र अद्यतन सत्यापित एवं मुद्रांकित पाये गये।
निरीक्षक राम विशुन वर्मा ने बताया कि शैलेष पुत्र लक्ष्मी नरायन किराना स्टोर की इलेक्ट्रानिक मशीन अद्यतन एवं शुद्धतम न पाये जाने पर तथा अफरोज आलम पुत्र हफीजुल्लाह के कपड़े के व्यवसाय में मीटर पर मुहर न पाये जाने पर चालान किया गया।
वरिष्ठ निरीक्षक बाट-माप रामविशुन वर्मा ने व्यापारियों के तौल यंत्रो का निरीक्षण किया



More Stories
श्रीशंकर फिलिंग स्टेशन नोक्ता का भव्य शुभारंभ, सुबोध यादव ने फीता काटकर किया उद्घाटन
उप जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष पुनरीक्षण पूर्व की जाने वाली मतदेय स्थलों के गतिविधियों की तैयारी/संभाजन के संबंध में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ बैठक हुई आयोजित।
डीएम की अध्यक्षता में जनपद में संचालित पेयजल योजनाओं के प्रगति की समीक्षा बैठक हुई आयोजित।