जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा दिया गया 07 दिवसीय स्पष्टीकरण
सिद्धार्थनगर। प्रदेश की योगी सरकार जहा एक ओर भ्र्ष्टाचार को लेकर सख्त है वही जनपद सिद्धार्थनगर के विभागीय कर्मचारी अधिकारियो की मिलीभगत से भ्र्ष्टाचार को अंजाम देने में कोई कोर कसर नही छोड़ते ।
ताज़ा मामला जनपद मुख्यालय के सदर यानी नौगढ़ ब्लाक अंतर्गत है जहाँ वित्तीय अनिमितता के शिकायती पत्र को संज्ञान लेते हुए जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा सहायक खण्ड विकास अधिकारी(पंचायत) से उक्त शिकायत को के संदर्भ में 07 दिवस के भीतर स्पष्टीकरण देने को कहा है । इस संदर्भ में दिनांक 20 सितंबर 2022 के क्रम में ये स्पष्टीकरण मांगा गया है जो कार्यलय खण्ड विकास अधिकारी नौगढ़ को 24 सितंबर 2022 को प्राप्त हो चुका है ।
वित्तीय अनिमितता के संदर्भ में ऐसे तमाम शिकायती पत्र एक पटल से दूसरे पटल पर जनपद के विभागों में धूल फांकते नज़र आएंगे लेकिन जहा तक कार्यवाही की बात करे तो यदि सम्बन्धितों द्वारा थोड़ा सा भी अपने कर्तव्यों का पालन किया जाय तो इस पर लगाम तो नही लेकिन हा कमी जरूर देखने को मिल सकती है ।



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश