रिपोर्टर-दुर्गेश मिश्र
सन्त कबीर नगर । ( धनघटा ) मुखलिसपुर बाजार से बनारस के लिए बस सेवा का शुभारंभ हुआ ।हरी झंडी दिखाकर विधायक गणेश चौहान द्वारा शुभारम्भ किया गया । दौरान विधायक द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं परिवहन मंत्री का बहुत _ बहुत आभार व्यक्त किया गया ।बताते चले कि विधानसभा क्षेत्र के विकास , व्यवस्था एवं समस्या निदान मे सतत प्रयासरत विधायक गणेश चौहान द्वारा कार्य किया जा रहा है । इसी क्रम मे नवरात्रि के शुभ अवसर पर मुखलिसपुर से बनारस के लिए यात्रा सेवा मे रोडवेज बस की सुव्यवस्था मुहैया कराई गई है ।


जो नियमित रूप से संचालित होता रहेगा ।इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अमर राय , किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पी एन सिंह , मण्डल अध्यक्ष नाथनगर रत्नेश मिश्रा, मण्डल अध्यक्ष पौली भरत भुआल चौधरी , युवा मोर्चा जिला मंत्री राहुल तिवारी , अमित दुबे , पूर्व जिला पंचायत सदस्य संजय सिंह राठौर , बुद्धि सागर पाण्डेेय, दुर्गेश तिवारी,सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे ।



More Stories
ईद के पावन अवसर पर सभी को दिली मुबारकबाद
डीसीएम-कार की भिड़ंत में कुशीनगर के दो पत्रकारों की मौत, दो गंभीर
झोपड़ी में लगी भीषण आग, चार बकरियां जलीं; बचाने में मां-बेटी झुलसी