Saaf Sandesh News

Hindi News, हिन्दी न्यूज़, Latest News In Hindi, Breaking News,Saaf Sandesh,Saaf Sanesh News, Headlines Today (हिंदी समाचार)

डीएम की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन

Spread the love



👉 अधिकारीगण गावों के भ्रमण के दौरान अपने विभाग से संबंधित योजनाओं/कार्यक्रमों का मौके पर करें सत्यापन-डीएम


संत कबीर नगर। खलीलाबाद तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने प्राप्त शिकायतों को निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्व निस्तारण के लिए सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है। उन्होंने कहा कि अधिकारीगण सम्बंधित कर्मचारियों के साथ मौके पर जाकर शिकायतकर्ता का पक्ष सुनते हुए उसका निस्तारण करना सुनिश्चित करें।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रकरणों की गंभीरता से जांच की जाय साथ ही जबाबदेह लोगों के विरूद्ध भी कार्यवाही की जाय। उन्होंने कहा कि जब भी अधिकारीगण गावों के भ्रमण पर जायं, अपने विभाग से संबंधित योजनाओं/कार्यक्रमों का मौके पर सत्यापन करें तथा लाभार्थियों का फीडबैक भी ले।
खलीलाबाद तहसील में विभिन्न संदर्भों से संबंधित कुल 39 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये, जिसमें से 02 प्रार्थना पत्रों का मौके पर निस्तारित कर शेष 37 प्रार्थना पत्रों को सम्बंधित अधिकारियों को हस्तांतरित करते हुए गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिये गये। जिलाधिकारी ने इस आयोजन में पिछले संपूर्ण समाधान दिवसों में प्राप्त लंबित प्रकरणों की भी समीक्षा की। उन्होने अधिकारियों को निर्देश दिया कि एक सप्ताह से अधिक समय से लंबित प्रकरणों में निस्तारण मे विलम्ब का कारण का भी उल्लेख किया जाय साथ ही सभी प्रकरणों को अनिवार्य रूप से एक सप्ताह के भीतर निस्तारित करा दिया जाय।
कानून एवं व्यवस्था से संबंधित मामलों की सुनवाई पुलिस अधीक्षक सोनम कुमार द्वारा किया गया। उन्होंने थानाध्यक्षों को निर्देश दिया कि प्रत्येक मामले में मौके पर जाकर कार्यवाही की जाय। यह सुनिश्चित कराया जाय कि पीडितों को न्याय मिले। पुलिस अधिकारी प्रत्येक प्रकरण में त्वरित कार्यवाही करें। प्रत्येक प्रकरण में तुरन्त कार्यवाही करने की व्यवस्था की जाय।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी नवीन श्रीवास्तव, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 अनिरूद्ध कुमार सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी अंशुमान मिश्र, तहसीलदार सदर शेख आलम, जिला विकास अधिकारी सुदामा प्रसाद, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका खलीलाबाद सुरेश कुमार मौर्य सहित जिला स्तरीय अधिकारी एवं तहसील से सम्बंधित अधिकारी, राजस्व कर्मचारी, लेखपाल आदि उपस्थित रहे।
इसी क्रम में धनघटा तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की सुनवाई अपर जिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। अपर जिलाधिकारी ने विभिन्न मामलों से सम्बंधित एक-एक कर फरियादियों के समस्याओं को सुनते हुए सम्बंधित अधिकारी/कर्मचारी को मामले के त्वरित निस्तारण का निर्देश दिया, उन्होंने कहा कि मामलों के निस्तारण में स्थलीय जांच एवं अन्य कार्यवाही आदि के दौरान अधिकारीगण शिकायतकर्ता के साथ अच्छा व्यवहार करें तथा दोनो पक्षों की पूरी बात को अवश्य सुने क्योकि शिकायतकर्ताओं/फरियादियों की संतृष्टि ही समस्या के निस्तारण का मुख्य लक्ष्य है। तहसील धनघटा में कुल 09 प्रार्थना पत्र आये जिसमें से मौके पर 01 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण कर शेष प्रार्थना पत्रों को सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को हस्तंातरित करते हुए अबिलम्ब गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराये जाने का निर्देश दिया गया।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में कानून व्यवस्था एवं पुलिस प्रशासन से सम्बधित मामलों की सुनवाई अपर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह द्वारा की गयी। उन्होंने किसी भी विवाद की स्थिति में थानाध्यक्षों को मौके का स्थलीय निरीक्षण करने, शांति व्यवस्था बरकरार रखने आदि से सम्बंधित आवश्यक दिशा-निर्देेश दिये। इस अवसर उप जिलाधिकारी रवीन्द्र कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी धनघटा रामप्रकाश, तहसीलदार धनघटा सहित राजस्व एवं पुलिस विभाग से सम्बंधित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहें।
इसी क्रम में मेंहदावल तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की सुनवाई मुख्य विकास अधिकारी अतुल कुमार मिश्र की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। मुख्य विकास अधिकारी ने विभिन्न मामलों से सम्बंधित एक-एक कर फरियादियों के समस्याओं को सुनते हुए सम्बंधित अधिकारी/कर्मचारी को मामले के त्वरित निस्तारण का निर्देश दिये। तहसील मेंहदावल में कुल 25 प्रार्थना पत्र आये जिसमें से मौके पर 02 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण कर शेष प्रार्थना पत्रों को सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को हस्तंातरित करते हुए अबिलम्ब गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराये जाने का निर्देश दिया गया।
इस अवसर उप जिलाधिकारी मेंहदावल योगेश्वर सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी मेंहदावल, तहसीलदार मेंहदावल सहित राजस्व एवं पुलिस विभाग से सम्बंधित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

[horizontal_news]
Right Menu Icon