सिद्धार्थनगर : यातायात माह के मद्देनजर थाना सिद्धार्थनगर अंतर्गत थरौली में स्थित सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल में छात्रों की एक गोष्ठी की गई। गोष्ठी में तहसीलदार सिंह, प्रभारी निरीक्षक सिद्धार्थनगर ने छात्रों को यातायात के नियम,

यातायात सम्बन्धी कानून, यातायात की उपयोगिता और जीवन में यातायात के महत्व और सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिये कारगर उपायों के बारे में विस्तार से बताया। इस अवसर पर यातायात उपनिरीक्षक अमरेश कुमार, प्रभारी चौकी जेल रोड उपनिरीक्षक रामदरश राय भी उपस्थित थे।



More Stories
धनघटा विधानसभा से राम किशोर ‘आरके बाबू’ की दावेदारी मजबूत, क्षेत्र में लगातार बढ़ा रहे जनसंपर्क !
ट्यूनीशिया की एम्बेसडर डॉ. राधिया मोहम्मद टर्मेश की पुस्तक ‘संत सौरभ : ऑलिव ब्रांचेज ऑफ पीस’ का कवर लोकार्पित
‘वॉयस ऑफ पूर्वांचल’ के मंच पर दिखा हुनर, 150 युवाओं ने दी गायन की प्रस्तुति