संतकबीरनगर – जिलाधिकारी दिव्या मित्तल के निर्देश के क्रम में दिनांक 31 अगस्त 2022 की अपरान्ह स्पर्श हॉस्पिटल, भुजैनी, संत कबीर नगर में इलाज के दौरान महेंद्र कुमार पुत्र रामू जागीर निवासी ग्राम परसड़ा थाना लालगंज जनपद बस्ती की हुई मृत्यु की जांच हेतु दिनांक 01 सितंबर 2022 को तीन अधिकारियों की जाचं समिति गठित कर दी गयी है। जांच समिति में उप जिला मजिस्ट्रेट खलीलाबाद, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 आर0एस0 रहमान एवं उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 आर0पी0 मौर्या को जांच समिति का सदस्य बनाया गया है। उक्त समिति की आख्या प्राप्त होने पर दोषी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उल्लेखनीय है कि मृतक के भाई सुरेंद्र कुमार की तहरीर पर थाना कोतवाली में उक्त अस्पताल के विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या 540/2022 धारा 304 आई.पी.सी. दिनांक 31 अगस्त 2022 की सायं ही दर्ज कर ली गयी है।
डीएम के निर्देश पर किया गया टीम गठित



More Stories
300 वर्ष पुराना स्वयंभू बाबा बैजूनाथ मंदिर का गर्भगृह ढहा, डीएम-एसपी व विधायक ने किया निरीक्षण
श्रीशंकर फिलिंग स्टेशन नोक्ता का भव्य शुभारंभ, सुबोध यादव ने फीता काटकर किया उद्घाटन
उप जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष पुनरीक्षण पूर्व की जाने वाली मतदेय स्थलों के गतिविधियों की तैयारी/संभाजन के संबंध में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ बैठक हुई आयोजित।