सिद्धार्थनगर।जिले में महर्षि कश्यप जी जयंती के अवसर पर कसौधन सेवा समिति द्वारा रथयात्रा निकाली गई ।

रथ यात्रा में कसौधन समाज के प्रदेश अध्यक्ष पवन कुमार उपस्थित रहे। रथ यात्रा का शुभारंभ पुरानी नौगढ़ पुल से नगर के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण करते हुये मुख्यालय स्थित जेपी पैलेस पर संपन्न हुआ । इस कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि हम आज सनातन संस्कृति के संभाग व ब्रम्हा जी के पुत्र महर्षि कश्यप जी महाराज की जयंती मना रहे है ।यह जयंती हम वैश्य जागृति के नाम पर मनाई जा रही है । इसके माध्यम से विभिन्न वर्ग में बटे समाज को एक सूत्र में जोड़ने का काम किया जा रहा है। साथ ही सामाजिक व धार्मिक कार्यक्रमों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेता रहा है। आगे आने वाले समय मे हम अपने समाज के लोगो के साथ राजनीतिकरन में एकीकरण करने की दिशा मकाम करेंगे। जिससे समाज का विकास हो सके। इस अवसर पर कसौधन समाज के जिलाध्यक्ष भीमचंद कसौधन, संजय कसौधन सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।



More Stories
धनघटा विधानसभा से राम किशोर ‘आरके बाबू’ की दावेदारी मजबूत, क्षेत्र में लगातार बढ़ा रहे जनसंपर्क !
ट्यूनीशिया की एम्बेसडर डॉ. राधिया मोहम्मद टर्मेश की पुस्तक ‘संत सौरभ : ऑलिव ब्रांचेज ऑफ पीस’ का कवर लोकार्पित
‘वॉयस ऑफ पूर्वांचल’ के मंच पर दिखा हुनर, 150 युवाओं ने दी गायन की प्रस्तुति