संत कबीर नगर । निरीक्षण के दौरान बैरकों की तलाशी तथा परिसर, कार्यालय, हास्पिटल व मेस आदि की साफ सफाई का लिया गया जायजा
👉जेल परिसर के अंदर कोई भी प्रतिबंधित सामग्री ना जाने व साफ सफाई आदि के सम्बन्ध में दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देशआज दिनांक 31.08.2022 को जिलाधिकारी संतकबीरनगर दिव्या मित्तल व पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर श्री सोनम कुमार द्वारा संयुक्त रुप से जिला कारागार संतकबीरनगर का औचक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान हास्पिटल, बैरक, मेस, जेल परिसर आदि की सघन चेकिंग की गई, तत्पश्चात कैदियों से वार्ता कर उनकी समस्याओं/सुविधाओं के सम्बन्ध में जानकारी ली गई । मौजूद सभी कारागार कर्मियों को सख्त हिदायत दी गई कि जेल के अंदर कोई भी प्रतिबंधित सामग्री ना जाने पाये, समस्त कार्यवाहियों का निर्वहन पूर्ण / सही तरीके से करें । जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा कारागार परिसर के अन्दर वृक्षारोपण भी किया गया। जेल परिसर की साफ-सफाई आदि के सम्बन्ध में कारागार कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये । निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह, पीआरओ पुलिस अधीक्षक उ0नि0 अमित कुशवाहा सहित कारागार के अन्य अधिकारी / कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश