संत कबीर नगर | आज दिनांक 14.08.2022 को आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन सन्तकबीरनगर परिसर से पुलिस उपमहानिरीक्षक बस्ती, परिक्षेत्र बस्ती आर0के0 भारद्वाज द्वारा पुलिस अधीक्षक सन्तकबीरनगर सोनम कुमार व अपर पुलिस अधीक्षक सन्तकबीरनगर संतोष कुमार सिंह की उपस्थिति में यू0पी0 112 की दोनों तरफ तिरंगा झण्डा लगी 10 गाड़ियों में सवार 40 पुलिसकर्मियों व संतकबीरनगर पुलिस की महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन की पिंक वाहन की 02 गाड़ियों व 45 अन्य पैदल महिला पुलिसकर्मियों की तिरंगा मार्चपास्ट को हरा झण्डा दिखाकर रवाना किया । तिरंगा मार्च पास्ट रिजर्व पुलिस लाइन खलीलाबाद से शुरु होकर कलेक्ट्रेट परिसर, महिला थाना, विकास भवन, तहसील खलीलाबाद परिसर होते हुए पुनः रिजर्व पुलिस लाइन में समाप्त हुआ । तिरंगा मार्च पास्ट के दौरान क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद श्री अंशुमान मिश्रा, क्षेत्राधिकारी धनघटा श्री रामप्रकाश, क्षेत्राधिकारी मेंहदावल श्री अम्बरीष सिंह भदौरिया, क्षेत्राधिकारी लाइन्स श्री राजीव कुमार यादव, प्रशिक्षु क्षेत्राधिकारी श्रीमती दीपांशी राठौर, प्रभारी महिला थाना सरोज शर्मा, प्रभारी निरीक्षक यू0पी0 112 श्रीमती मंजू सिंह, प्रभारी रिजर्व पुलिस लाइन उ0नि0 श्री अजय सिंह, पीआरओ पुलिस अधीक्षक उ0नि0 श्री अमित कुशवाहा सहित अन्य पुलिस अधिकारी / कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।
आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत पुलिस उपमहानिरीक्षक बस्ती द्वारा यू0पी0 112 व महिला सुरक्षा हेतु गठित पिंक वाहन के तिरंगा मार्चपास्ट शामिल वाहनों को हरा झण्डा दिखा कर किया रवाना



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश