संतकबीरनगर। भारतीय जनता पार्टी केधर्मेंद्र सिंह विधान परिषद सदस्य के निर्विरोध चुने जाने के उपलक्ष्य में जनपद के भारतीय जनता पार्टी के जनप्रतिनिधियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। मारी लाव लश्कर के साथ खलीलाबाद के सदर विधायक अंकुर राज तिवारी के द्वारा भारतीय जनता पार्टी के विधान परिषद सदस्य धर्मेंद्र सिंह का कांटे बाईपास चौराहे पर स्वागत किया गया।भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं तथा जिला कार्यकारिणी के सदस्यों द्वारा अपने नेता विधान परिषद सदस्य जो निर्विरोध नियुक्त किए गए। उनके प्रथम आगमन पर जनपद में खुशी की लहर दौड़ गई। लोग विभिन्न चौराहों पर अपने नेता धर्मेंद्र सिंह को फूल मालाओं से स्वागत किया ।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष जगदंबा लाल श्रीवास्तव ,विधायक मेहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी,विधायक धनघटा गणेश चौहान, मेहदावल चेयरमैन प्रतिनिधि मोती जयसवाल, नीलमणि ,अमर राय,सिंटू पाठक समेत सैकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
निर्विरोध निर्वाचित विधान परिषद सदस्य धर्मेंद्र सिंह का विभिन्न चौराहों पर जनप्रतिनिधियों द्वारा स्वागत किया गया

More Stories
अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर द्वारा थाना बखिरा का किया गया औचक निरीक्षण, निरीक्षण के दौरान पायी गई कमियों को दूर करने हेतु संबन्धित को दिए आवश्यक दिशा निर्देश
अवैध गाँजा के साथ 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।
राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 25463 मामले हुए निस्तारित।