Saaf Sandesh News

Hindi News, हिन्दी न्यूज़, Latest News In Hindi, Breaking News,Saaf Sandesh,Saaf Sanesh News, Headlines Today (हिंदी समाचार)

राज्य महिला आयोग की सदस्य ने महिला उत्पीड़न की घटनाओं की किया समीक्षा

Spread the love

(श्री लोधेश्वर महादेवा में जलाभिषेक कर आशीर्वाद प्राप्त किया)

ब्यूरो रिपोर्ट -डॉ संजय तिवारी
साफ संदेश- बाराबंकी

उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य कुमुद श्रीवास्तव की अध्यक्षता जनपद बाराबंकी के कलेक्ट्रेट लोकसभागार में महिला उत्पीड़न की घटनाओं की समीक्षा, महिला जन सुनवाई एवं जागरूकता शिविर, घरेलू हिंसा दहेज उत्पीड़न एवं महिला उत्पीड़न से संबंधित प्रकरणों की जनसुनवाई तथा जागरूकता शिविर आयोजित किया। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य ने वृद्ध आश्रम का निरीक्षण, मीडिया से प्रेस वार्ता, जिला कारागार का निरीक्षण, राजकीय संप्रेक्षण गृह का निरीक्षण, बिंदौरा परसपुर कमपोजिट विद्यालय में चौपाल, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय गनेशपुर विकास खंड रामनगर का निरीक्षण किया। जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि महिला उत्पीड़न से संबंधित प्राप्त प्रकरणों पर तत्काल कार्यवाही अवश्य रूप से की जाए। समीक्षा बैठक के दौरान कुल 10 प्रकरण प्राप्त हुए। बिंदौरा परसपुर कमपोजिट विद्यालय में चौपाल के दौरान उन्होंने नवजात शिशु का अन्नप्राशन किया तथा उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा को ज्यादा से ज्यादा जागरूक किया जाए कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में निरीक्षण के दौरान उन्होंने बालिकाओं से उनके खानपान सहित पढ़ाई लिखाई की व्यवस्था की जानकारी ली कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में बालिकाओं द्वारा विभिन्न प्रकार के करतब सदस्य महोदया को दिखाया गया। सदस्य महोदया ने महादेवा मंदिर में जलाभिषेक कर पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान संबंधित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

[horizontal_news]
Right Menu Icon