Saaf Sandesh News

Hindi News, हिन्दी न्यूज़, Latest News In Hindi, Breaking News,Saaf Sandesh,Saaf Sanesh News, Headlines Today (हिंदी समाचार)

भाकियू भदौरिया संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रदेश कार्यालय का किया भव्य उद्घाटन, किसानों में खुशी

Spread the love

(प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कुमार सिंह व प्रभारी पश्चिमी उत्तर प्रदेश राजकुमार सिंह मनोनीत किसानों में खुशी)

ब्यूरो रिपोर्ट- डॉ संजय तिवारी

साफ संदेश – बाराबंकी

भारतीय किसान यूनियन भदौरिया संगठन की एक बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर हाकिम सिंह भदौरिया की अध्यक्षता में दारुल सफा बी ब्लॉक कामन हाल में सम्पन्न हुई, जिसमे राष्ट्रीय एवं प्रदेश के पदाधिकारियों की सर्व सम्मति से कृषि विभाग के पूर्व प्रशासनिक अधिकारी सुरेश कुमार सिंह को प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश के पद पर व राजकुमार सिंह चौहान निवासी मुरादाबाद को प्रभारी पश्चिमी उत्तर प्रदेश के पद पर व शैलेंद्र सिंह निवासी जिला उपाध्यक्ष कानपुर के पद पर व यस के दीक्षित निवासी कानपुर को प्रदेश सलाहकार पद पर मनोनीत किया गया । तत्पश्चात प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन जानकीपुरम लखनऊ मे राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर हाकिम सिंह भदौरिया के कर कमलों द्वारा किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से राष्ट्रीय प्रभारी पूर्व न्यायाधीश डॉक्टर आर यन सिंह व राष्ट्रीय मुख्य सचिव कृष्णपाल शर्मा दीक्षित व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष इंद्रकुमार चौहान व राष्ट्रीय सचिव मुख्य राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी संतोष कुमार शुक्ला व राष्ट्रीय सचिव राकेश पाल प्रदेश संरक्षक बलराम सिंह व प्रदेश संयोजक डॉ रामसजीवन त्रिवेदी व प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा रविन्द्र कुमार सिंह व प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा राम सिंह प्रदेश सचिव अमरेन्द्र बहादुर सिंह व मुख्य प्रदेश महासचिव कमलाकांत सिंह व महेंद्र सिंह व जिलाध्यक्ष लखनऊ सूरज त्रिवेदी व जिला मुख्य सचिव बाराबंकी देवनारायण त्रिवेदी व जिला सचिव बाराबंकी प्रेमकुमार सिंह व भारी संख्या मे अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहेl।

[horizontal_news]
Right Menu Icon