संत कबीर नगर । डीएम व एसपी ने बैरकों का निरीक्षण तथा जेल परिसर, कार्यालय, हास्पिटल व मेस आदि में साफ-सफाई का लिया गया जायजा संत कबीर नगर 29 जुलाई 2022 जिलाधिकारी दिव्या मित्तल व पुलिस अधीक्षक सोनम कुमार द्वारा संयुक्त रुप से जिला कारागार संत कबीर नगर का औचक निरीक्षण किया गया। अधिकारीद्वय द्वारा निरीक्षण के दौरान हास्पिटल, बैरक, मेस, जेल परिसर आदि की सघन निरीक्षण किया गया। डीएम व एसपी द्वारा कैदियों से वार्ता कर उनकी समस्याओं/सुविधाओं के सम्बन्ध में जानकारी ली गई। उन्होंने उपस्थित सभी कारागार कर्मियों को निर्देशित किया कि जेल के अंदर कोई भी प्रतिबंधित सामग्री न जाने पाये, समस्त कार्यवाहियों का निर्वहन पूर्ण/सही तरीके से करें। जेल परिसर की साफ-सफाई आदि के सम्बन्ध में कारागार कर्मियों को भी निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रशिक्षु पुलिस क्षेत्राधिकारी दीपांशी राठौर, पीआरओ पुलिस अधीक्षक उ0नि0 अमित कुशवाहा सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण आदि उपस्थित रहे।
डीएम व एसपी ने संयुक्त रूप से जिला कारागार का किया औचक निरीक्षण



More Stories
मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान: डीएम ने 314-धनघटा (अ.जा.) के बूथों का किया स्थलीय निरीक्षण
थाना महुली का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश
गोवर्धन घाट पर श्री सीताराम महायज्ञ के लिए हनुमान ध्वजा की स्थापना