जिम्मेदार की लापरवाही रोजगार सेवक सचिवो को डी डी ओ ने लगाई फटकार,
संतकबीरनगर। खलीलाबाद विकासखंड के सभागार कक्ष में जिला विकास अधिकारी सुदामा प्रसाद की अध्यक्षता में ब्लॉक सभा का आयोजन किया गया जिला विकास अधिकारी के सामने सोशल ऑडिट टीम ब्लॉक के सभी 94 ग्राम पंचायतों के सोशल ऑडिट टीम द्वारा सोशल ऑडिट टीम से संबंधित पत्रावली उपलब्ध कराई गई जिनमें से बहुत से ग्राम पंचायतों में वित्तीय अनियमितता एक एक काम को दोबारा कराने के लिए तमाम गड़बड़ियां पाई गई जिसको लेकर जिला विकास अधिकारी सुदामा प्रसाद द्वारा नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित लोगों को इस इस आशय से आदेशित करते हुए कहा कि अपनी अपनी प्रगति रिपोर्ट समय विकास खंड अधिकारी कार्यालय में उपलब्ध करा दें तथा ग्राम पंचायत तरैनी में प्रधान की सास बनी मनरेगा जॉब कार्ड मजदूर बिना कार्य किए ही 60 दिन की मजदूरी मुफ्त में ही डकार गई क्योंकि उसकी बहू ही प्रधान है चिंता किस बात की इतना ही नहीं रसोईया भी बनी मनरेगा मजदूर 100 दिन ली भुगतान, इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी द्वारा सोशल ऑडिट टीम के द्वारा विधिवत जांच पड़ताल करने वाली टीमों को शाबाशी देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की भी कामना की साथ ही साथ ऐसे उन तमाम ग्राम पंचायतों को उन्होंने बताया कि जिन लोगों के द्वारा अभिलेख उपलब्ध नहीं कराए गए हैं वहां पुणे सोशल ऑडिट कराए जाने की जरूरत पड़ेगी नियमानुसार सोशल ऑडिट टीम को 15 दिन पूर्व ही सभी अभिलेखों को उपलब्ध हो जाना चाहिए अन्यथा की दशा में कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी जिला विकास अधिकारी द्वारा मनरेगा के मूलभूत उददेश के साथ-साथ अमृत सरोवर के महत्व को बताया गया,
इस अवसर पर जिला समन्वयक देवेंद्र त्रिपाठी खंड विकास अधिकारी विनोद मणि त्रिपाठी संत देव बीआरपी आदित्य त्रिपाठी समेत विभिन्न ग्राम पंचायतों के प्रधान गण उपस्थित रहे।



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश