संत कबीर नगर-
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 18 नए नगर पंचायत के गठन होने पर प्रदेशवासियों में काफी खुशी का माहौल है वही जिले के हिंदू जागरण मंच गोरक्ष प्रांत के प्रदेश अध्यक्ष राकेश पाठक द्वारा जनपद संत कबीर नगर के हैसर बाजार धनघटा नगर पंचायत बनाए जाने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , कैबिनेट मंत्री नगर विकास अरविंद कुमार शर्मा और क्षेत्रीय विधायक गणेश सिंह चौहान को नगर पंचायत हैसर बाजार धनघटा बनाए जाने पर धन्यवाद ज्ञापित किया ।

नगर पंचायत क्षेत्र के प्रमुख चौराहे हैसर बाजार और धनघटा दोनों चौराहों पर मिठाई बाटी और पटाखा फोड़ कर क्षेत्रवासियों के साथ खुशी का इजहार किया । राकेश पाठक ने बताया कि 40 वर्ष से जिस नगर पंचायत के लिए लोग मांग कर रहे थे उसको भाजपा सरकार ने पूरा कर दिया जिसकी खुशी इस क्षेत्र के लोगों के चेहरे पर नजर आ रही है इस नगर पंचायत क्षेत्र में कुल 26 राजस्व गांव हैं अब नगर पंचायत हो जाने से इस क्षेत्र का विकास तेजी से होगा इस कार्यक्रम में हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष डॉ राम सुरेंद्र यादव, लक्ष्मी नारायण दुबे, हरिवंश पांडे, राहुल शर्मा, रामजी मोदनवाल, रामप्रसाद मोदनवाल, विजय चौधरी सहित तमाम लोग उपस्थित रहे



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश