प्रयागराज। एंटी क्राइम एंटी करप्शन संगठन महिला इकाई के द्वारा महिला जागरूकता के अंतर्गत झूसी छतनाग में आयोजित कार्यक्रम में भारी संख्या में महिला एवं लड़कियों ने भाग लिया, संगठन की महिला इकाई प्रयागराज की अध्यक्षा श्रीमती जूही श्रीवास्तव ने महिलाओं को उनके अधिकारों कानूनों संबंधी जानकारी सुरक्षा व सशक्तिकरण के बारे में विस्तार से बताया और समझाया साथ ही महिला हेल्पलाइन से संबंधित सभी महत्वपूर्ण मोबाइल नंबर के उपयोग के बारे में बताया,,,,, कार्यक्रम में लड़कियों व महिलाओं के प्रश्नों का जवाब देते हुए प्रदेश प्रमुख एवं अधिवक्ता अवधेश निषाद ने बताया कि महिला अधिकारों से संबंधित सभी कानूनों की जानकारी आज की महिलाओं को होना ही चाहिए कार्यक्रम में उपस्थित मंडल अध्यक्ष विमल गुप्ता ने भी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान किया। विभिन्न कार्यक्रमों के क्रम में उपस्थित बच्चों को बाल दिवस के अवसर पर जनरल नॉलेज एवं पेंटिंग की प्रतियोगिता आयोजित कर उनकी योग्यता के अनुसार प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
बाल दिवस अवसर पर जागरूकता प्रतियोगिता आयोजित



More Stories
श्रीशंकर फिलिंग स्टेशन नोक्ता का भव्य शुभारंभ, सुबोध यादव ने फीता काटकर किया उद्घाटन
उप जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष पुनरीक्षण पूर्व की जाने वाली मतदेय स्थलों के गतिविधियों की तैयारी/संभाजन के संबंध में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ बैठक हुई आयोजित।
डीएम की अध्यक्षता में जनपद में संचालित पेयजल योजनाओं के प्रगति की समीक्षा बैठक हुई आयोजित।