लोडर हुआ क्षतिग्रस्त एक व्यक्ति भी हुआ घायल
रिपोर्ट-राकेश कुमार मिश्रा
शिवली मैथा । कानपुर देहात 25 अप्रैल 2022 शिवली कल्याणपुर मार्ग पर बैरी तिराहे के पास लापरवाही से चलाए जा रहे ट्रैक्टर द्वारा लोडर में टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया गया तथा एक राहगीर भी गंभीर रूप से घायल हो गया। बैरी बस्ता थाना शिवली कानपुर देहात निवासी फैजान पुत्र जान मोहम्मद किसी काम से बैरी तिराहे पर जा रहा था। तभी तेजी व लापरवाही से चलाया जा रहा ट्रैक्टर स्वराज ने फैजान को टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिसे उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है, इसके बाद उसी ट्रैक्टर ने बैरी दरियाव निवासी सहदेव पुत्र रघुवीर के लोडर में टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। स्वराज 735 बिना नंबर तथा नीले रंग का था जो चालक सहित मौके से भाग निकला है जान मोहम्मद पुत्र मुजीम निवासी थाना शिवली द्वारा शिवली कोतवाली में दी गई तहरीर के आधार पर अज्ञात चालक व ट्रैक्टर के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत करते हुए अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश