बाराबंकी । जनपद अंतर्गत रामनगर ब्लॉक के पूर्व ब्लॉक प्रमुख एवं समाजवादी पार्टी के तेजतर्रार नेता राघवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ राजन सिंह के पिता व रामनगर इंटर कालेज के पूर्व शिक्षक रमेश सिंह का शनिवार देर रात उनके गांव देवसानी में हृदय गति रुक जाने से निधन हो गया। पूर्व शिक्षक के निधन की सूचना सुनते पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी। वह करीब 75 वर्ष के थे। रामनगर यूनियन इंटर कॉलेज में उन्होंने दशकों तक अध्यापन का कार्यभार संभाला। उनका अंतिम संस्कार रविवार को सुबह उनके निवास स्थान देवसानी में किया गया। इस दौरान उनके सुपुत्र राजन सिंह ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच मुखाग्नि देकर अपने पिता को भावपूर्ण अंतिम विदाई दी। उनके निधन पर राजनीतिक, सामाजिक, बुद्धिजीवी व क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों ने उनके निज स्थान पर पहुँचकर शोक प्रकट करने वालों का तांता लगा रहा। उनके द्वारा पढ़ाए हुए हजारों बच्चे उनके देहांत की खबर सुनकर हतप्रभ रह गए।
पूर्व प्रमुख के पिता का निधन क्षेत्र में शोक की लहर

More Stories
एसपी ने रात में गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का किया निरीक्षण, कानून-व्यवस्था बनाए रखने के दिए निर्देश
थाना धनघटा पुलिस की जाँच में झूठी निकली चोरी की तीन सूचनाएं
महिला कल्याण विभाग द्वारा महिलाओं को जागरूक एवं सशक्त बनाने हेतु चलाया गया 10 दिवसीय विशेष जागरूकता अभियान।