मौके पर पहुंचे भारतीय किसान यूनियन टिकैत के पदाधिकारी
सुजौली, बहराइच
गन्ना क्रय केंद्र पर घटतौली होने पर बुधवार को थाना क्षेत्र सुजौली के सुजौली गन्ना तौल केंद्र पर किसानों ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। किसानों का आरोप था कि प्रति ट्रॉली गन्ना मे डेढ़ से दो क्विंटल की घटतौली की जा रही है। इस दौरान घटतौली की सूचना पाकर भारतीय किसान यूनियन टिकैत के उत्तर प्रदेश उत्तराखंड तराई के प्रदेश उपाध्यक्ष गुरवंत चीमा व बहराइच के युवा जिलाध्यक्ष मलकीत सिंह सनी सिंह, कमलेश मौर्य ,भानु प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे
सुबह किसान उमेश गन्ना निवासी सुजौली क्रय केंद्र पर तौल कराने के लिए ट्रॉली लेकर आए। इसे तौल कराने पर 38 क्विंटल 40 किलो गन्ने का वजन आया। संदेह होने पर उन्होंने ट्रॉली पर लदा गन्ना उतार दिया और हाथ कांटे से तौल कराया, जिससे उसका वजन 39 क्विंटल 80 किलो निकला। यह देखकर वहां मौजूद किसान नाराज हो गए और मिल पर घटतौली कराने का आरोप लगाते हुए गन्ना तौल कराने से मना कर दिया। किसान उमेश यादव,जगदीश,कमलेश,इमरान आदि किसानों का आरोप था कि खम्बारखेडा गन्ना मिल किसानों की प्रति ट्राली डेढ़ कुंतल की घटतौली की जा रही है। इस दौरान किसानों ने घटतौली की सूचना भाकियू टिकैत के युवा जिलाध्यक्ष मलकीत सिंह को दी
सूचना पाकर भाकियू टिकैत के पदाधिकारी सुजौली गन्ना सेंटर पंहुचे ओर कहा जब तक कोई गन्ना अधिकारी नही आता है तब तक तौल नही होंगी
भाकियू टिकैत के प्रदेश उपाध्यक्ष गुरुवंत चीमा ने कहा कि इससे पहले भी घटतौली की शिकायत मिली थी लेकिन कांटा बाबू के तौल उपकरण ठीक कराने के आश्वासन पर किसान मान गए थे। बावजूद इसके कांटा सही नहीं कराया गया। किसानों के हंगामे की सूचना पर पहुंचे क्षेत्रीय गन्ना अधिकारी अरुण सिंह ने बताया कि कांटा सही कराने के लिए मिल से टेक्नीशियन को बुलाया जा रहा है, जिसे सही किया जाएगा
किया प्रदर्शनमौके पर पहुंचे भारतीय किसान यूनियन टिकैत के पदाधिकारीसुजौली, बहराइचगन्ना क्रय केंद्र पर घटतौली होने पर बुधवार को थाना क्षेत्र सुजौली के सुजौली गन्ना तौल केंद्र पर किसानों ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। किसानों का आरोप था कि प्रति ट्रॉली गन्ना मे डेढ़ से दो क्विंटल की घटतौली की जा रही है। इस दौरान घटतौली की सूचना पाकर भारतीय किसान यूनियन टिकैत के उत्तर प्रदेश उत्तराखंड तराई के प्रदेश उपाध्यक्ष गुरवंत चीमा व बहराइच के युवा जिलाध्यक्ष मलकीत सिंह सनी सिंह, कमलेश मौर्य ,भानु प्रताप सिंह मौके पर पहुंचेसुबह किसान उमेश गन्ना निवासी सुजौली क्रय केंद्र पर तौल कराने के लिए ट्रॉली लेकर आए। इसे तौल कराने पर 38 क्विंटल 40 किलो गन्ने का वजन आया। संदेह होने पर उन्होंने ट्रॉली पर लदा गन्ना उतार दिया और हाथ कांटे से तौल कराया, जिससे उसका वजन 39 क्विंटल 80 किलो निकला। यह देखकर वहां मौजूद किसान नाराज हो गए और मिल पर घटतौली कराने का आरोप लगाते हुए गन्ना तौल कराने से मना कर दिया। किसान उमेश यादव,जगदीश,कमलेश,इमरान आदि किसानों का आरोप था कि खम्बारखेडा गन्ना मिल किसानों की प्रति ट्राली डेढ़ कुंतल की घटतौली की जा रही है। इस दौरान किसानों ने घटतौली की सूचना भाकियू टिकैत के युवा जिलाध्यक्ष मलकीत सिंह को दी सूचना पाकर भाकियू टिकैत के पदाधिकारी सुजौली गन्ना सेंटर पंहुचे ओर कहा जब तक कोई गन्ना अधिकारी नही आता है तब तक तौल नही होंगी भाकियू टिकैत के प्रदेश उपाध्यक्ष गुरुवंत चीमा ने कहा कि इससे पहले भी घटतौली की शिकायत मिली थी लेकिन कांटा बाबू के तौल उपकरण ठीक कराने के आश्वासन पर किसान मान गए थे। बावजूद इसके कांटा सही नहीं कराया गया। किसानों के हंगामे की सूचना पर पहुंचे क्षेत्रीय गन्ना अधिकारी अरुण सिंह ने बताया कि कांटा सही कराने के लिए मिल से टेक्नीशियन को बुलाया जा रहा है, जिसे सही किया जाएगा



More Stories
सदस्या उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग जनक नंदिनी द्वारा महिला जनसुनवाई कार्यक्रम दिनांक 06 नवंबर 2025 को, तहसील सभागार धनघटा में।
द्वाबा महोत्सव अब 14 से 18 नवंबर तक — पदयात्रा कार्यक्रम के कारण बदली गई तिथि
डीएम , एसपी ने कार्तिक पूर्णिमा पर्व पर श्रद्धालुओं के स्नानार्थ हेतु बिड़हरघाट का स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों का लिया जायजा