श्याम सुंदर पासवान ब्यूरो चीफ महराजगंज
महराजगंज: जनपद में मतदाताओं के बीच जागरूकता फैलाने के लिए प्रशासन द्वारा एक अभियान ‘मतदान करे महराजगंज’ चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत आज जनपद में महिलाओं द्वारा पिंक रैली निकाली है। स्कूटी रैली को जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार झा और पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। रैली कलेक्ट्रेट परिसर से रवाना होकर मेन चौराहा होते हुए वैकुंठपुर हाइडिल से मुड़कर पुनः मेंन चौराहा होते हुए तहसील सदर पर समाप्त हुई।रैली पर विभिन्न स्थलों पर एनसीसी कैडेट्स द्वारा पुष्प-वर्षा भी की गई।



More Stories
ईद के पावन अवसर पर सभी को दिली मुबारकबाद
डीसीएम-कार की भिड़ंत में कुशीनगर के दो पत्रकारों की मौत, दो गंभीर
झोपड़ी में लगी भीषण आग, चार बकरियां जलीं; बचाने में मां-बेटी झुलसी