मुन्ना अंसारी जिला संवाददाता महाराजगंज
महराजगंज। महाराजगंज डिस्ट्रिक्ट स्कूल एसोसिएशन ने स्वर कोकिला भारत रत्न लता मंगेशकर की मृत्यु पर एक शोक सभा का आयोजन करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित की। सचिव महेंद्रा नन्द जायसवाल ने कहा कि एक युग का अंत हुआ। स्वर कोकिला हमेशा हमारे दिलों में विद्यमान रहेंगी। अध्यक्ष आलोक रंजन त्रिपाठी ने अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि हम इनके मधुर गीतों को सुनते हुए यहां तक आए आज उनकी आवाज बंद हो गई लेकिन उनके गाए हुए गीतों को हम हमेशा अपने दिलों में सहयोग के रखेंगे कार्यक्रम में कार्यक्रम में आनंद कुमार गुप्ता,नसीम अख्तर, अंकुर कुमार गुप्ता,मोहम्मद सलीम खान,सुभाष चंद्र यादव,रितेश कुमार त्रिपाठी,रत्नेश चंद्रा,मेहताब आलम खां,इकरार खान आदि सभी ने अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किये।



More Stories
श्रीशंकर फिलिंग स्टेशन नोक्ता का भव्य शुभारंभ, सुबोध यादव ने फीता काटकर किया उद्घाटन
उप जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष पुनरीक्षण पूर्व की जाने वाली मतदेय स्थलों के गतिविधियों की तैयारी/संभाजन के संबंध में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ बैठक हुई आयोजित।
डीएम की अध्यक्षता में जनपद में संचालित पेयजल योजनाओं के प्रगति की समीक्षा बैठक हुई आयोजित।