रिपोर्टर-अमित मिश्रा ब्यूरो चीफ कुशीनगर
कुशीनगर। कडाके के ठंण्ड को देखते हुए मकरसंक्रान्ति के अवसर पर पत्रकार संयोग श्रीवास्तव ने अपने ग्राम सभा में असहाय लोगों में कंबल वितरण किया। जिले के वरिष्ठ पत्रकार संयोग श्रीवास्तव ने कहा कि वर्तमान समय में ठंढ का मौसम चल रहा है और इस दौरान पहले शासन स्तर से ग्राम सभा के असहाय और गरीब लोगों में कंबल का वितरण किया जाता था किंतु इस बार हमारे ग्राम सभा में ऐसा देखने को नहीं मिला। उन्होंने कहा कि उनके पिता स्व डा ब्रजेश क्षेत्र में एक समाजसेवी चिकित्सक के रूप में कार्य करते थे और उन्ही के बताए रास्ते पर चल हम भी अपने क्षमता के अनुसार जितना संभव होता है मदद की भावना से पिता के पुनीत कार्यो का आगे बढाने की कोशिश करते आ रहे हैं और ईश्वर की कृपा रही तो समाज सेवा का यह कार्य निरंतर चलता रहेगा। इस दौरान तरयासुजान पशु अस्पताल के बृजेन्द्र श्रीवास्तव, गोविन्द यादव, राकेश श्रीवास्तव,अवध बिहारी खरवार, ऋषि, यश,ओम श्रीवास्तव सहित अनेक लोग उपस्थित रहें!



More Stories
श्रीशंकर फिलिंग स्टेशन नोक्ता का भव्य शुभारंभ, सुबोध यादव ने फीता काटकर किया उद्घाटन
उप जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष पुनरीक्षण पूर्व की जाने वाली मतदेय स्थलों के गतिविधियों की तैयारी/संभाजन के संबंध में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ बैठक हुई आयोजित।
डीएम की अध्यक्षता में जनपद में संचालित पेयजल योजनाओं के प्रगति की समीक्षा बैठक हुई आयोजित।