Saaf Sandesh News

Hindi News, हिन्दी न्यूज़, Latest News In Hindi, Breaking News,Saaf Sandesh,Saaf Sanesh News, Headlines Today (हिंदी समाचार)

उत्तरप्रदेश के सर्वश्रेष्ठ युवा सम्मान से सम्मानित हुए बिपिन जायसवाल

Spread the love

लखनऊ में सम्मानित हुए बिपिन, ग्रामीणों में खुशी की लहर

सन्तकबीरनगर।राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर बुधवार को लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में मेहदावल विकासखंड के नन्दौर ग्राम पंचायत निवासी बिपिन जायसवाल को प्रदेश के सर्वश्रेष्ठ युवा सम्मान से सम्मानित किया गया जिसमें उन्हें विज्ञान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु प्रशस्ति पत्र तथा ₹50000 का चेक प्रदान किया गया विनोद जायसवाल के पुत्र बिपिन जायसवाल अपने वैज्ञानिक नवाचार से जाने जाते है जिसके आधार पर उन्हें राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जा चुका है तथा नासा व नोबेल पुरस्कार से सम्मानित वैज्ञानिको ने भी उनकी सराहना की हैं।उनकी इस बहुमुखी प्रतिभा और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में किए गए कार्यों की उत्कृष्टता के आधार पर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश के सर्वश्रेष्ठ युवा सम्मान “स्वामी विवेकानंद युवा पुरस्कार 2021” से सम्मानित किया हैं। बिपिन अपने वैज्ञानिक गतिविधियों के कारण क्षेत्रीय युवाओं में काफी लोकप्रिय हैं उनके निर्देशन में सैकड़ो बच्चे वैज्ञानिक नवाचार के क्षेत्र में भी कार्य कर रहे हैं


वैज्ञानिक चेतना का कर रहे प्रसार

बिपिन जायसवाल सामाजिक अंधविश्वास/कुरीतियों को दूर करते हुए वैज्ञानिक चेतना का प्रसार कर रहे है उक्त गतिविधियों के कारण क्षेत्रीय लोगों में युवा वैज्ञानिक के रूप में भी बिपिन जायसवाल जाने जाते हैं उल्लेखनीय हैं कि
स्वामी विवेकानंद युवा पुरस्कार उत्तर प्रदेश के युवा कल्याण विभाग द्वारा प्रत्येक वर्ष 10 सर्वश्रेष्ठ युवाओं को प्रदान किया जाता है जिस के क्रम में सत्र 2020-21 के लिए जनपद संत कबीर नगर के नंदौर निवासी बिपिन जायसवाल का चयन किया गया है विकास दल एवं युवा कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उन्हें ये सम्मान दिया गया हैं सूचना मिलते ही जनपद के लोगों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी हैं


गुरुओं ने की बिपिन के उज्जवल भविष्य की कामना

बिपिन जायसवाल को उत्तर प्रदेश के सर्वश्रेष्ठ युवा सम्मान स्वामी “विवेकानंद युवा पुरस्कार 2021” से सम्मानित होने के पश्चात उनके प्राथमिक गुरु रहे रविशंकर मिश्रा, गिरजेशपति त्रिपाठी, बाल्मिक बरनवाल, बरकतुल्लाह अंसारी, सुभाष चंद्र मिश्रा, बुधई मास्टर साहब आदि ने बिपिन को आशीर्वाद देते हुए कहां की बिपिन और प्रगति करो और आगे बढ़ो और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की

[horizontal_news]
Right Menu Icon