सुजौली, बहराइच।33 हज़ार विद्युत लाइन का तार टूटने के कारण 24 घंटे से विद्युत आपूर्ति ठप है
सब स्टेशन कैलाशपुरी के दर्जनों गांवों में सोमवार दोपहर से विद्युत आपूर्ति ठप है विद्युत आपूर्ति मंगलवार को भी सुचारू नहीं हो पाई जिससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लाइनमैन राजू व मुकेश ने बताया कि धोहरारा 132 केवीए से आ रही 33 केवी लाइन का तार टूटने से तकनीकी फाल्ट के चलते विद्युत आपूर्ति ठप हो गई है सोमवार को विद्युत कर्मचारियों की पूरी टीम की कोशिशों के बावजूद विद्युत लाइन चालू नहीं हो पाई थी । मंगलवार को भी सुबह से ही विद्युत आपूर्ति चालू करवाने के लिए विद्युत कर्मियों के द्वारा लाइन दुरुस्त की जा रही है
इस दौरान विद्युत आपूर्ति न होने से ग्रामीण परेशान है विद्युत आपूर्ति खराब होने से ग्रामीणों को रात अंधेरे में काटनी पड़ी वहीं आटा चक्की व अन्य लघु उद्योग धंधे भी बंद रहे । जंगल क्षेत्र होने के कारण हिंसक जानवरों के हमले का भी डर बना रहता है पिछले दिनों कई बार अंधेरे में हिंसक जानवरों के हमले हो भी चुके हैं मंगलवार शाम तक तक विद्युत आपूर्ति सुचारू नहीं हो पाई है



More Stories
धरा धाम विश्व सद्भाव पीठ के तत्वावधान में हरिद्वार में होगा वसुंधरा पीठाधीश्वर पट्टाभिषेक समारोह
स्विट्जरलैंड की रोसारियो एम. मैककीन की पुस्तक ‘सेंट सौरभ: हार्मनी अक्रॉस कल्चर्स’ का कवर विमोचित
इंडो भारत सम्मान से सम्मानित होने से पूर्व डॉ पी एन पाण्डेय का हुआ भव्य स्वागत