रिपोर्टर-जावेद अहमद सेमरियावा
सेमरियावा। खलीलाबाद तहसील के सेमरियावां में सोमवार को नगर में पथ संचलन करते हुए सामाजिक समरसता का संदेश दिया। इस दौरान लोगों के द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत करते हुए स्वयंसेवकों का जगह-जगह उत्साहवर्धन किया गया। आगे आगे चल रहे स्वंय सेवक संघ व भाजपा के कार्यकर्ताओं के उत्साह को देख स्थानीय लोगों व महिलाएं पुष्पवर्षा करती नजर आईं। मुख्य अतिथि गोरक्ष प्रांत के प्रांत प्रचारक सुभाष ने कहा कि भारत का इतिहास बहुत ही गौरवशाली रहा है। यहां राणा प्रताप, शिवाजी, पृथ्वीराज चौहान जैसे योद्धा पैदा हुए जिन्होंने मुगलों के दांत खट्टे कर दिए। जिला प्रचारक राजीव नयन ने कहा कि यह सोने की चिड़िया कभी हुआ करती थी। लेकिन अब यह सोने का शेर है। जो जिस भाषा में समझता है भारत के लोग उसे उसी भाषा में समझाना जानते हैं। भारत वीरों की भूमि है यहां भारत विरोधी गतिविधियों के फन को कुचलने में देरी नहीं की जाएगी। सेमरियावां ब्लॉक परिसर से बैंड बाजों के साथ पथ संचलन निकाला गया जो नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए पुनः ब्लॉक पर पहुंचकर समापन हुआ। नगर भ्रमण के दौरान लोगों द्वारा पुष्प वर्षा कर पथ संचलन का स्वागत किया। इस मौके पर जिला कार्यवाह महेंद्र नारायण, प्रवीण त्रिपाठी , स्वयंसेवक/धनघटा विधायक गणेश चौहान, अंकुर राज तिवारी, संजीव, रौनक,शत्रुघ्न शर्मा,अटल पांडेय, अनुभव शुक्ल, कमला पाल आदि मौजूद रहे।



More Stories
श्रीशंकर फिलिंग स्टेशन नोक्ता का भव्य शुभारंभ, सुबोध यादव ने फीता काटकर किया उद्घाटन
उप जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष पुनरीक्षण पूर्व की जाने वाली मतदेय स्थलों के गतिविधियों की तैयारी/संभाजन के संबंध में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ बैठक हुई आयोजित।
डीएम की अध्यक्षता में जनपद में संचालित पेयजल योजनाओं के प्रगति की समीक्षा बैठक हुई आयोजित।