संत कबीर नगर । दुर्गा पूजा में मूर्तियों के शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित तरीके से विसर्जित किए जाने को लेकर अपर जिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह व अपर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने जनपद के विभिन्न मूर्ति विसर्जन स्थलों का निरीक्षण किया। अधिकारी द्वय द्वारा मूर्ति विसर्जन स्थल मेहदावल से लेकर करमैनी घाट तक का स्थलीय निरीक्षण कर विसर्जन के रास्तों एवं आवागमन आदि से संबंधित विभिन्न स्थितियों का जायजा लिया गया।
इसी क्रम में बखिरा कस्बे एवं आस पास की मूर्तियो के विसर्जन हेतु बखिरा झील के पास स्थित ग्राम ढोढाया का निरीक्षण करते हुए दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान चुस्त-दुरुस्त पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित रखने के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक ने स्थानीय थानों एवं पुलिस चौकियों से फीडबैक लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी मेहदावल योगेश्वर सिंह, अधिशासी अधिकारी बखीरा, प्रभारी निरीक्षक बखिरा, प्रभारी निरीक्षक मेहदावल मौजूद रहे ।
एडीएम व एएसपी ने दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन स्थलों का निरीक्षण कर लिया जायजा



More Stories
हरिद्वार में डॉ.पी एन पाण्डेय को मिलेगा ‘इंडो-भारत सम्मान 2027’
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।