संवाददाता-आशुतोष दुबे
संतकबीरनगर।बखिरा से भैसठ सम्पर्क मार्ग जिस पर दर्जनों गांव के लोगों का आवागमन का मार्ग है। महज चंद घंटों की बारिश से सड़क पर पानी भर गया।जिससे राहगीरों को बड़ी मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है। कई लोग पानी में गिर चुके हैं। सबसे ज्यादा दिक्कत औरतों और स्कूली बच्चों को उठाना पड़ रहा है। लेकिन नगर पंचायत के जिम्मेदार इस पर मौन हैं। बखिरा से सटे बूंदीपार के जवाहरलाल दुबे ,दुर्गेश पाठक, आलोक दुबे, अनिल कुमार पाठक, कृष्ण कुमार पाठक, विष्णु चौबे, रामचरण यादव ,राम ललित आदि लोग बताते हैं कि पानी निकालने का कोई इंतजाम नगर पंचायत की तरफ से अभी तक नहीं किया गया है।विगत वर्ष यह सड़क 3 महीने तक पानी से भरी हुई थी। 1 साल से ऊपर का समय हो गया है।बखिरा को नगर पंचायत बने हुए लेकिन विकास की स्थिति नगर पंचायत की पोल खोल दे रही है।



More Stories
ईद के पावन अवसर पर सभी को दिली मुबारकबाद
डीसीएम-कार की भिड़ंत में कुशीनगर के दो पत्रकारों की मौत, दो गंभीर
झोपड़ी में लगी भीषण आग, चार बकरियां जलीं; बचाने में मां-बेटी झुलसी