Saaf Sandesh News

Hindi News, हिन्दी न्यूज़, Latest News In Hindi, Breaking News,Saaf Sandesh,Saaf Sanesh News, Headlines Today (हिंदी समाचार)

डी.एम. की अध्यक्षता में आई.जी.आर.एस. की समीक्षा बैठक हुयी सम्पन्न

Spread the love

संत कबीर नगर । संत कबीर नगर 23 जून अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में आई.जी.आर.एस. पोर्टल पर मुख्यमंत्री संदर्भ, जिलाधिकारी संदर्भ सहित अन्य संदर्भों के सापेक्ष प्राप्त, निस्तारित एवं लम्बित शिकायतों/प्रकरणों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुयी। अपर जिलाधिकारी (वि0/रा) ने उपस्थित सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निरस्तारण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसमे किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आई.जी.आर.एस. पर प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण करके रिपोर्ट को पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करें। अपर जिलाधिकारी ने आई.जी.आर.एस. पर प्राप्त शिकायतों के डिफाल्टर होने व निस्तारित शिकायतों की खराब गुणवत्ता पाये जाने पर कुछ विभागीय अधिकारियों को इसमें सुधार लाने की कड़ी चेतावनी दिया, कहा कि ऐसी स्थिति नहीं आनी चाहिये कि निस्तारण की गुणवत्ता खराब होने के कारण उच्च स्तर से शिकायतें पुनः वापस आ जायं। आई.जी.आर.एस. की समीक्षा बैठक में अधिशाषी अभियन्ता निर्माण खण्ड, अधिशाषी अभियन्ता विद्युत, उप निदेशक कृषि, खण्ड विकास अधिकारी सेमरियावां, परियोजना अधिकारी नेडा, सहायक विकास अधिकारी सेमरियावां के पोर्टल पर शिकायतों के डिफाल्टर पाये जाने पर अपर जिलाधिकारी ने आगामी 30 जून 2022 तक शिकायतों का निस्तारण कराते हुये पोर्टल पर अपलोड करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सम्बन्धित शिकायत की जांच हेतु अधिकारी मौके पर जाने से पूर्व शिकायत से सम्बन्धित सभी पक्षों को अवश्य अवगत करावें और यह सुनिश्चित करें कि निस्तारण से उभयपक्ष संतुष्ट हों। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी विभागीय अधिकारी प्रतिदिन अनिवार्य रुप से आई.जी.आर.एस. पोर्टल को देखें तथा शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण करते हुये अनिवार्य रूप पर से पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी एस.एन. श्रीवास्तव, उप जिलाधिकारी योगेश्वर सिंह, उप जिलाधिकारी धनघटा रविंद्र कुमार, उप जिलाधिकारी नवीन श्रीवास्तव, अपर उप जिलाधिकारी रमेश चन्द्र, प्रशिक्षु पुलिस क्षेत्राधिकारी राजीव कुमार, जिला विकास अधिकारी सुदामा प्रसाद, जिला पंचायतराज अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद, अधिशाषी अभियन्ता नलकूप खण्ड लाल चन्द्र, जिला समाज कल्याण अधिकारी महेन्द्र कुमार, ईडीएम राकेश कुमार सिंह सहित अन्य विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहें………………………..

[horizontal_news]
Right Menu Icon