सिद्धार्थनगर। पुलिस अधीक्षक डॉ0 यशवीर सिंह द्वारा “महिला सशक्तिकरण व महिलाओं के सुरक्षा एवं जागरूकता अभियान” के संबंध में दिए गए निर्देश के क्रम में व सुरेश चंद्र रावत अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर व प्रदीप कुमार सिंह क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल पर्यवेक्षण में सूर्य प्रकाश सिंह थानाध्यक्ष थाना कपिलस्तु जनपद सिद्धार्थनगर के नेतृत्व में महिला बीट पुलिस अधिकारी , महिला आरक्षी पूजा सिंह ,महिला आरक्षी शोभा कन्नौजिया द्वारा महिलाओं ,बच्चो के साथ महिला सम्बन्धी अपराध, महिला सुरक्षा के सम्बन्ध मे ग्राम शिवपुर में जागरूकता अभियान के तहत महिलाओ को जागरूक किया गया तथा महिलाओं व बच्चियों को महिला सम्बन्धी अपराध पर अंकुश लगाने हेतु जारी हेल्प लाइन 1090 वुमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्प लाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्प लाइन, 112 पुलिस हेल्प लाइन, 1098 चाईल्ड लाइन के सम्बन्ध में जानकारी दी गई।
महिला सशक्तिकरण के क्रम में महिला बीट पुलिस अधिकारी व महिला हेल्प डेस्क अधिकारी द्वारा चलाया गया जागरुकता अभियान



More Stories
मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान: डीएम ने 314-धनघटा (अ.जा.) के बूथों का किया स्थलीय निरीक्षण
थाना महुली का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश
गोवर्धन घाट पर श्री सीताराम महायज्ञ के लिए हनुमान ध्वजा की स्थापना