बाराबंकी।समाजसेवी भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश महासचिव रामबाबू द्विवेदी को कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण का सदस्य मनोनीत किया गया है। बताते चलें कि उत्तर भारत से केवल रामबाबू द्विवेदी के अलावा एक सदस्य पंजाब से मनोनीत किया गया है। रामनगर विधानसभा क्षेत्र से देवली ग्राम सभा के निवासी रामबाबू द्विवेदी रामनगर विधानसभा क्षेत्र से टिकट के प्रबल दावेदार माने जा रहे थे। लेकिन किन्ही कारण उन्हें टिकट नहीं मिला । भारत सरकार के वाणिज्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव दिवाकर नाथ मिश्र ने रामबाबू के मनोनयन संबंधी राजपत्र जारी किया। रामबाबू द्विवेदी ने संवाददाता से बताया कि उत्तर प्रदेश में उद्योगों के विकास और निर्यात को प्रोत्साहन देने के लिए कार्य करेंगे। उनका प्रयास होगा कि बाराबंकी के ज्यादा से ज्यादा उद्योगों को इसका लाभ मिल सके यहां नए उद्योग स्थापित किए जा सकें। किसानों के लाइसेंस बनाए जाएंगे। बासमती चावल और चीनी को निर्यात करेंगे।



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश