रिपोर्ट-धर्मेन्द्र कुशवाहा
कुशीनगर । पुलिस अधीक्षक ने नेबुआ नौरंगिया थाने का निरीक्षण किया तथा अपराधियों के खिलाफ की जा कार्रवाई की समीक्षा की। पुलिसकर्मियों को निर्देश दिया कि शासन की मंशा के अनुरूप समय सीमा में मामलों का निस्तारण करें।नेबुआ नौरंगिया कुशीनगर : पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने सोमवार की शाम नेबुआ नौरंगिया थाने का निरीक्षण किया। साथ ही अपराधियों के खिलाफ की जा कार्रवाई की समीक्षा भी की। पुलिसकर्मियों को निर्देश दिया कि शासन की मंशा के अनुरूप समय सीमा में मामलों का निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।पुलिस अधीक्षक ने थाने की सफाई, अभिलेखों के अवधि की स्थिति, महिला हेल्प डेस्क, पुलिस बल की उपलब्धता, लावारिस वाहनों की स्थिति, मुकदमों में लंबित पड़े वाहनों की स्थिति, भोजनालय की सफाई, क्षेत्र में सक्रिय वांछित अपराधियों, लंबित पड़े महत्वपूर्ण अभियोगों, सीसीटीएनएस पर किए जा रहे कार्य, अपराध नियंत्रण व अपराधियों के विरुद्ध की जा रही कार्रवाई की समीक्षा की। पुलिसकर्मियों को मानक के अनुरूप वर्दी धारण करने को निर्देशित किया। अपराध रजिस्टर, आगंतुक रजिस्टर, त्योहार रजिस्टर, भूमि विवाद रजिस्टर, हत्या-बलवा से संबंधित रजिस्टर व बीट सूचना रजिस्टर समेत अन्य अभिलेखों का अवलोकन किया। प्रभारी निरीक्षक गिरिजेश उपाध्याय, एसआइ उमेश यादव, राघवेंद्र सिंह, शिवकुमार शर्मा, विनोद यादव, अखिलेश, मानवेंद्र, सोनू आदि मौजूद रहे।



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश