संत कबीर नगर । पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर सोनम कुमार के मार्गदर्शन, अपर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद अंशुमान मिश्रा के निकट पर्यवेक्षण मे अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद विजय नरायण प्रसाद* के नेतृत्व मे गठित टीम द्वारा मु0अ0सं0 136 / 2022 धारा 363 / 307 भादवि में वांछित अभियुक्त नाम पता नागेन्द्र कुमार पुत्र जियावन निवासी ढोढ़ई थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर को मेहदावल बाईपास से गिरफ्तार किया गया । विदित हो कि दिनांक 07.04.2022को वादिनी का नाबालिग पुत्र सौरभ उम्र 13 वर्ष बिना बताए घर से कही चला गया तथा वापस न आने पर बच्चे की मां (वादिनी) द्वारा दिनांक 07.04.2022 को थाना कोतवाली खलीलाबाद पर तहरीर देकर अभियोग पंजीकृत कराय गया था । बच्चों संबन्धी अपराध को गंभीरता के दृष्टिगत थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा घटना में संलिप्त अभियुक्त को आज दिनांक 30.04.2022 को जरिए मुखबिर खास की सूचना पर गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।*गिरफ्तार करने वाले पुलिस बल का विवरण-* प्रभारी चौकी औद्योगिक सत्येन्द्र यादव, का0 बाल गोविन्द का0 अंकित पाण्डेय । ।
नाबालिग की हत्या के प्रयास में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश