संतकबीरनगर ।चौपाल कार्यक्रम का आयोजन लोहरौली बाजार(लोहरौली ठकुराई) में आयोजित किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के लोकप्रिय विधायक 312 विधानसभा मेंहदावल राकेश सिंह बघेल रहे ।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री जी के द्वारा चलाए गए योजनाओं एवं विभिन्न प्रकार की योजनाओं के बारे में लोगों को बताया गया जैसे किसान सम्मान निधि फ्री में रसोई गैस ,फ्री में बिजली कनेक्शन, गरीबों को आवास, शौचालय ,तमाम प्रकार की योजनाओं के बारे में बताया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष अजीत राय द्वारा किया गया,कार्यक्रम का संचालन भारतीय जनता पार्टी के महामंत्री बेलहर कला रामहित चौहान द्वारा किया गया, कार्यक्रम में मुख्य रूप से शामिल भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष बद्री प्रसाद यादव, भारतीय जनता पार्टी जिला महामंत्री विनोद पांडे , जिला मंत्री राजेंद्र निषाद, बेलहर ब्लाक प्रमुख डॉक्टर भूपेंद्र सिंह ,बघौली ब्लाक प्रमुख बबलू सिंह ,बघौली मंडल अध्यक्ष मनीराम यादव, ग्राम प्रधान लोहरौली गुड्डू विश्वकर्मा, करुणा कांत मिश्रा ,राजदेव लोधी ,गोपाल सिंह, राजेश वर्मा, संजय चौहान ,रहमतुल्लाह , भीम बहादुर सिंह ,संदीप सिंह, अमित सिंह, विवेक सिंह, राजू चौधरी ,श्रीवास्तव जयसवाल ,संतोष सोनी, डॉक्टर फूलचंद ,विनोद विश्वकर्मा ,आदि कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।



More Stories
मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान: डीएम ने 314-धनघटा (अ.जा.) के बूथों का किया स्थलीय निरीक्षण
थाना महुली का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश
गोवर्धन घाट पर श्री सीताराम महायज्ञ के लिए हनुमान ध्वजा की स्थापना